कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की ओर से आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर अनुप्रयोग, पर्यावरण विज्ञान पर मंथन हुआ। एडवांस्ड रिसर्च एंड एआई-एनेबल्ड इनोवेशन्स इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर प्रेजेंट चैलेंजेज एंड फ्यूचर अपॉर्च्युनिटीज विषय पर चल रही कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विचार रखे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने कहा कि सीएसजेएमयू एवं संबद्ध महाविद्यालयों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के समन्वय से शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा मिलेगी तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा कि एआई शिक्षण को प्रभावी बना सकता है, लेकिन एक शिक्षक का मुख्य उद्देश्य एक...