मेरठ, अप्रैल 1 -- चौधरी चरण सिंह विवि को शोध एवं विकास (आर-एंड-डी) योजना में कैंपस के तीन विभागों में चार प्रोजेक्ट को शासन ने मंजूरी दे दी है। विवि को ये प्रोजेक्ट मंगलवार को मिले चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अतिरिक्त हैं। शोध एवं विकास योजना में विवि को नौ लाख 45 हजाार 324 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन विभागों में शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान शामिल हैं। वनस्पति विज्ञान को दो प्रोजेक्ट मिले हैं। उक्त प्रोजेक्ट में शिक्षा शास्त्र में डॉ.जितेंद्र गोयल को 'विश्वविद्यालयों के स्नातक छात्रों द्वारा स्वयं पाठ्यक्रम अपनाने के संबंध में जागरूकता, धारणा और चुनौतियों का अन्वेषण' जबकि अर्थशास्त्र में प्रो.अतवीर सिंह को 'उत्तर प्रदेश में परिवारों के उपभोग व्यवहार का विश्लेषण: मेरठ और हापुड़ जिलों का तुलनात्मक अध्ययन' विषय पर शोध की जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.