शोध एवं नवाचार पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की विवरणिका का हुआ विमोचन
बरेली, सितम्बर 30 -- बरेली कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी शिक्षा में शोध एवं नवाचार का महत्व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर की विवरणिका का विमोचन प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने किया। संगोष्ठी आठ अक्तूबर को हाइब्रिड माध्यम से आयोजित होगी। इसका प्रायोजन एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश तथा मुख्य आयोजन डायट, फरीदपुर द्वारा किया जा रहा है। बरेली कॉलेज और पर्यावरण, कृषि एवं शिक्षा सोसाइटी सहयोगी संस्थाएं हैं। संगोष्ठी में नई शिक्षण पद्धतियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक और अंतर्विषयक शोध जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस मौके पर प्रो. जसपाल सिंह, प्रो. निष्ठा सेठ, प्रो. अनामिका अग्रवाल, प्रो. गौरव भूषण और डॉ. रवि कुमार गंगवार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.