आरा, अगस्त 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से प्रतिष्ठित पियर रिव्यूएड शोध पत्रिका रिव्यू ऑफ पॉलिटिक्स का शुक्रवार को कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विमोचन समारोह विमोचन समारोह में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुंदन कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रामकृष्ण ठाकुर, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. चिंटू, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. शैलजा कुमारी और एसआरएफ विनोद कुमार यादव सहित विभाग के कई शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध एवं अका...