गया, मार्च 18 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 'अनलॉकिंग प्रोफेशनलिज्म, नेविगेट एंड थ्राइव, करियर इन दी ग्लोबल लीगल लैंडस्केप' विषय पर आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हो गया। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यशाला में देशभर से ख्याति प्राप्त वक्ताओं के साथ 550 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (आरआईएस), नई दिल्ली के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कूटनीतिक अनुभवों के आधार पर वैश्विक विधिक परिवेश में हो रहे बदलावों पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को व्यापक अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और मजबूत पेशेवर नैतिकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता (इंटरनेशनल आर्बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.