इटावा औरैया, अगस्त 23 -- बकेवर। जनता कॉलेज के गणित विभाग व संस्थागत नवाचार परिषद के सहयोग से वार्षिक शोध पुरस्कार व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला ने किया। प्राचार्या ने कहा कि समारोह का उद्देश्य शोध, ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को पहचान और प्रोत्साहन देना है। आईआईसी, आइक्यूएसी व गणित विभाग के सहयोग से सत्र 2025-26 में विभिन्न अकादमिक क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. नवीन अवस्थी ने प्रथम, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश दुबे ने द्वितीय तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्...