रांची, मार्च 25 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्राणीशास्त्र विभाग की शोधार्थी ऐलिस पेरिनिता कच्छप ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड प्राप्त किया है। हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में 12-13 मार्च को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में उन्होंने डॉ. आनंद कुमार ठाकुर के निर्देशन में अपना शोध प्रस्तुत किया। कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य प्राध्यापकों ने ऐलिस को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...