देवरिया, मार्च 28 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय मझौलीराज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया। राष्ट्र के समावेशी विकास में पं. दीन दयाल उपाध्याय के आर्थिक चिंतन की प्रासंगिकता विषय पर यह सेमिनार आयोजित किया गया। द्वितीय दिवस पर आयोजित तृतीय तकनीकी सत्र में करीब पांच शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।शोधार्थियों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के आर्थिक चिंतन की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता पर अपने विचार रखें। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ जनार्दन झा ने की। इसके बाद आयोजित चतुर्थ सत्र में लगभग छह शोध पत्रों का वाचन हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ अभिषेक कुमार ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में समावेशी विकास के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय का आर्थिक चिंतन अत्यंत महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.