शोध: नैनो टेक्नोलॉजी, ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में एलयू को बड़ी उपलब्धि
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग को ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। विभाग के प्रो. सीआर गौतम और उनकी शोध टीम का एमएक्सीन आधारित सुपरकैपेसिटर पर शोध समीक्षा लेख प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल जर्नल ऑफ एनर्जी स्टोरेज में प्रकाशित हुआ है। यह पत्रिका ऊर्जा भंडारण तकनीक के क्षेत्र की दुनिया की प्रमुख शोध पत्रिकाओं में शामिल है।शोध में एमएक्सीन नामक नई नैनो सामग्री की उपयोगिता और उससे बनने वाले सुपरकैपेसिटर की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया गया है। सुपरकैपेसिटर ऐसे उपकरण होते हैं जो बिजली को तेजी से संग्रहित और उपयोग करने में सक्षम होते हैं। इनका उपयोग भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों, पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों में बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। अध्ययन में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.