शोध, सेमिनार और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: कुलपति
रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मत्स्य विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने बीबीएमकेयू, धनबाद में आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दो दिवसीय सम्मेलन 'ग्रीन उद्यमिता एवं सतत आजीविका हेतु जैविक नवाचार' विषय पर आयोजित था। इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों एवं वैज्ञानिकों ने अपनी भागीदारी दी। डीएसपीएमयू के विद्यार्थियों- सौरभ कुमार, मोहम्मद जुनुर्रैन, अशोक कुमार, होसामुद्दीन अहमद, सुमित वर्मा एवं खुशबू पांडेय ने एक दल के रूप में झारखंड के विभिन्न अंतर्देशीय जलाशयों में मत्स्य जैव विविधता पर आधारित शोध पोस्टर को प्रस्तुत किया। सोसाइटी ऑफ लाइफ साइंसेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित 'यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.