गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार से संकायों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन शुरू हुआ। विश्वविद्यालय में पहली बार इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पहले दिन कृषि संकाय के शिक्षकों ने कुलपति प्रो. केपी सिंह और नोडल प्रो. रामवंत गुप्ता के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें कृषि संकाय के शिक्षकों ने अब तक किए गए कार्य, शोध उपलब्धियों, पढ़ाए जा रहे विषयों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने सभी संकाय सदस्यों की प्रस्तुतियां सुनकर आवश्यक सुझाव भी दिए। कुलपति ने कहा कि सभी संकायों की जानकारी के बाद पाठ्यक्रम सहित अन्य फैसले लिए जाएंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करना है, जिससे वे रोजगार पाने के साथ रोजगार द...