शोध, प्रशिक्षण के लिए टीपीएस कॉलेज का कैंसर सोसाइटी से समझौता
पटना, जून 6 -- टीपीएस कॉलेज पटना और आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के बीच कैंसर अनुसंधान, प्रशिक्षण और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत कैंसर जेनेटिक्स, क्लिनिकल ट्रांसलेशनल रिसर्च, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाओं और संयुक्त शोध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों व शोधार्थियों को अनुसंधान कार्यों में प्रत्यक्ष सहयोग और प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्हें आधुनिक शोध तकनीकों, कैंसर जीवविज्ञान व जैव-चिकित्सीय अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मौके पर टीपीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि यह समझौता महाविद्यालय में अनुसंधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.