पटना, सितम्बर 26 -- शैलेश कुमार सिंह, पटना कोसी नदी के पूर्वी-पश्चिमी दोनों तटबंधों पर 354.37 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनेगी। सुपौल जिले के वीरपुर से कटिहार के कुरसेला और वीरपुर से सहरसा के कोपड़िया तक इस सड़क का निर्माण होगा। पूर्वी तटबंध पर बनने वाली सड़क की लंबाई 124 किमी होगी। वहीं, पश्चिमी तटबंध पर 230 किलोमीटर सड़क बनेगी। इस परियोजना से राज्य के 8 जिलों को लाभ मिलेगा।जल संसाधन विभाग ने हाल ही में इस क्षेत्र का अध्ययन कराया है तथा सड़क निर्माण की कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। इस सड़क से छह राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे भी जुड़ेगा। कार्ययोजना के अनुसार तटबंधों का ऊंची और चौड़ीकरण भी होगा। इस सड़क के लिए 94 हजार 200 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। पूर्वी तटबंध पर फोरलेन के लिए 34 हजार 700 एकड़ तथा पश्चिमी तटबंध...