शोक सभा में सांसदों के पहुंचने पर सिख समाज में रोष
सहारनपुर, अगस्त 30 -- 1984 सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की शोक सभा में भाजपा सांसदों के शामिल होने पर सिख समाज ने नाराजगी जताई। रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित बैठक में सहारनपुर सिख संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सज्जन कुमार को मिली सजा का स्वागत करती है, लेकिन उसके सांसदों का शोक सभा में पहुंचना विरोधाभासी है। संरक्षक सुरेंद्र मोहन सिंह चावला और अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने कहा कि सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह विधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में गोविंदर सिंह, इंदरपाल सिंह बजाज, देवेंद्र सिंह चड्ढा, रुपिंदर पाल सिंह बजाज, हरजीत सिंह चावला, पाल चावला, जितेंदर सिंह, इकबाल सिंह चावला, हरविंदर सिंह कपूर और राजू जगदम्बा आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.