बलिया, फरवरी 23 -- बलिया। शहर के अधिवक्ता नगर स्थित समाजवादी परिसर में सोमवार को लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी संगठन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैन्य अधिकारी रामप्रवेश ओझा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजनारायण राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व सैन्य अधिकारी ओझाजी समपर्ण भाव से देशसेवा कर अंतिम समय में अपने मूल जन्म स्थान पर ही रहे। जबकि ब्रजनारायण राय राजनीतिक में शुचिता का मानक स्थापित किए। उनकी स्मृतियों को नमन। इस दौरान अजय बहादुर सिंह, शुभ्रांशु शेखर पांडेय, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, शिवशरण तिवारी, संतोष कुमार शुक्ल, पारस ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, अशोक राय, ओमप्रकाश पांडेय, शाहिद अली खां आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.