बरेली, फरवरी 23 -- डीएवी कालीचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में डॉ. मिथलेश भदौरिया के निधन पर शोकसभा हुई। सभी उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धांजलि दी। परिषद पदाधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके शैक्षिक योगदान को स्मरण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संदीप इंदवार, डॉ. रणविजय यादव, डॉ. शरदकांत शर्मा, डॉ. चन्द्रा मिश्रा, डॉ. एसपी पांडेय, संजय यादव, डॉ. लाखन सिंह यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.