औरंगाबाद, मार्च 12 -- दाउदनगर प्रखंड के आईटीआई में पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री उपाध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने की। उपस्थित लोगों ने सतीश कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सतीश कुमार के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सतीश कुमार सूर्यगढ़ा और अस्थामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी विशेष पहचान थी। अटल बिहारी वाजपेई ने कहा कि कुर्मी चेतना रैली को नई पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। शोक सभा में विजय कुमार, दिलीप कुमार, काशीनाथ सिंह, आशुतोष पटेल, सिंटू पटेल, रामू सिंह, अटल बिहारी वाजपेई, संजय सिंह और दीनदयाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.