बिहारशरीफ, मार्च 16 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में सोमवार को वनस्पति विज्ञान विभाग के समन्वयक प्रो. एमपी त्रिवेदी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वनस्पति विज्ञान के समन्वयक डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि हृदय गति रुक जाने से 15 मार्च की सुबह उनका असामयिक निधन हो गया। निधन की खबर से विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी। मौके पर काउंसलर डॉ. कौशलेंद्र कुमार, डॉ. सामोल अहमद, डॉ. उपेंद्र कुमार, पवन कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.