कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के भावलपुर में दो दिन पूर्व कोयले से भरे ट्रक के पलटने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में रूमित गुप्ता के पिताजी तथा दुर्गानगला निवासी राजू बाथम की बेटी की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने पीडि़त परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से मांग की है कि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रत्येक को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, देवकीनंदन दुबे, सीबी सिंह, प्रिय...