पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया। नगर निगम क्षेत्र के मधुबनी राजेंद्र नगर वार्ड संख्या 02 धोबिया टोला निवासी राखी श्रीवास्तव के निधन पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। वे दिवंगत के पति सिद्धवेश रंजन उर्फ मन के आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसी क्रम में मरंगा निवासी विकास कुमार यादव, शैलेश कुमार एवं मुकेश कुमार के पिताजी गोपाल यादव के निधन पर भी सांसद पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.