किशनगंज, जून 13 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता दिघलबैंक थाना क्षेत्र के जनता हाट के समीप एसएच-99 पर गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विडंबना यह रही कि महिला अपने एक रिश्तेदार के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त करने जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही वह स्वयं हादसे का शिकार हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुलसिया पंचायत के कदम टोली गांव निवासी सुधा देवी (45 वर्ष), पति नरेश सिन्हा, गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपने पुत्र संजय के साथ बाइक से बिरनिया जा रही थीं। यह भी पढ़ें- कुत्ते को बचाने में पेड़ से टकराये बाइक सवार, एक की मौत बताया जाता है कि वे अपने संबंधी के घर जा रही थीं, जहां कुछ घंटे पूर्व ही एनएच-327ई पर हुई...