लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ,संवाददाता। समाज में विधवाओं की पीड़ा अक्सर चार दीवारों के भीतर दब जाती है। पीजीआई थाना क्षेत्र के सेनानी विहार कॉलोनी की 63 वर्षीय विधवा शांति व्यास का मामला इस कड़वी सच्चाई को एक बार फिर उजागर करता है। पति के निधन के बाद जिस परिवार से सहारे की उम्मीद थी, उसी ने उन्हें प्रताड़ना और भय के साए में धकेल दिया। लंबे संघर्ष और कई दरवाजे खटखटाने के बाद अंततः कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। शांति व्यास के पति हरि मोहन व्यास का 29 जनवरी 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पति की मृत्यु का गम अभी ताजा भी नहीं हुआ था कि पीड़िता को सौतेले परिवार के रूप में एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ा। आरोप है कि अंतिम संस्कार की भागदौड़ और शोक के माहौल का फायदा उठाते हुए पति की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.