शोक दूर करने वाला है शिव लीलाओं का श्रवण
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति द्वारा 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को 21 वें दिन कथाव्यास पंडित अवनीश शुक्ला ने भगवान शिव की लीलाओं का श्रवण शोक को दूर करने, आनंद उत्पन्न करने तथा धन और आयु को बढ़ाने वाला है। जो मनुष्य शिव विवाह कथा को शुद्ध मन से सुनता है अथवा सुनाता है वह शिवलोक को प्राप्त होता है। यह कथा अद्भुत और सभी शुभो का कारण कही गई है। यह सभी विघ्न और व्याधियों का नाश करती है। इसके पूर्व प्रातः काल वैदिक रीति रिवाज से भगवान शिव, माता पार्वती व शिव परिवार की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। वहीं, निशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक के तहत कई पालियों में 93 लोगों ने रुद्राभिषेक कर मंगल कामना की। दिन में महिलाओं ने शिव भजन गाकर उपस्थित शिव भक्तों को झूमने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.