पूर्णिया, अप्रैल 14 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर स्थित जनवितरण प्रणाली विक्रेता 54 वर्षीय अरुण कुमार राय के निधन पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके चोपड़ा स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। सांसद ने दिवंगत अरुण कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी बनमनखी बालकृष्ण भारद्वाज, मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.