देवघर, मई 3 -- मधुपुर। सूबे पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह शनिवार को स्थानीय चांदमारी अवस्थित शंभू मोदी के आवास पर जाकर शोक संतृप्त परिजनों से मिले और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की पूरी दुनिया ही छीन ली। सीआईएसएफ के जवान विपिन चौरसिया और उनकी पत्नी भाजपा नेत्री दीपमाला चौरसिया दोनों ने एक साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, गुड्डू दुबे, उत्तम मोहनका, पूर्व मुखिया सुशील सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सम्मान के साथ सीआईएसएफ जवान व उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार यह भी पढ़ें- शोकाकुल परिवार से मिलकर मंत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.