शोकाकुल परिवार से भेंट कर सदर विधायक ने जतायी संवेदना
पूर्णिया, जून 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के काझा कोठी निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. लक्ष्मण राम की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर सदर विधायक विजय खेमका ने शनिवार को उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक खेमका ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मण राम भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका असमय निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.