रांची, अप्रैल 8 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर खूंटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अर्जुन मुंडा ने बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री और पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार के माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मनोज कुमार के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इसके अलावा अर्जुन मुंडा ने खूंटी जिला विहिप के पूर्व जिला मंत्री विशाल चंद्रा की माताजी सुषमा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ता सोसोटोली निवासी स्व. अशोक गंझू के शोकाकुल परिवार से भी मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने आरएसएस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.