गिरडीह, जनवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह जिला इकाई के द्वारा सोमवार को सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ दुमका जिला के जिलाध्यक्ष बुलबुल कुमार के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने कहा कि बुलबुल कुमार के निधन से झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन से पूरे राज्य के शिक्षक समाज मर्माहत है। शोकसभा में अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद के अलावा मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, मिथुन राज, महेन्द प्रसाद दांगी, राजेश कुमार सिंह, दीपक राय, इन्द्रदेव साव, जितेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.