मऊ, अप्रैल 19 -- दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे में ब्लॉक मुख्यालय के पास मंडल मंत्री विक्रम चौहान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद हरिनारायन राजभर के निधन पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दो मिनट का मौन रहकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके कार्यों और पार्टी में दिए गए योगदान को याद किया। अनन्द तिवारी ने कहा कि पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत थी। उनके व्यक्तित्व में बनावटीपन बिल्कुल नहीं था। सौरभजी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण राजभर आम जनमानस की बात करने वाले नेता थे। वे गरीबों और कमजोरों की आवाज थे। प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानत...