प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी ने बैठक की।वरिष्ठ अधिवक्ता शक्तिधर वर्मा, अखिलेश बहादुर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर गत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय आदि ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...