शोकसभा कर दिवंगत रोजगार सेवक को दी गई श्रद्धांजलि
पलामू, मई 29 -- विश्रामपुर। पांडू प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत ललन प्रजापति के निधन के आलोक में शुक्रवार को शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रमुख नीतू सिंह, बीडीओ रणवीर कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रमुखने कहा कि ललन प्रजापति का असामयिक निधन प्रखंड कार्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहते थे और सभी के बीच लोकप्रिय थे। बीडीओ रणवीर कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ललन प्रजापति व्यवहार कुशल, मृदुभाषी एवं योग्य कर्मी थे। उनके निधन से कार्यालय परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। शोक सभा में बीपीओ रितेश दुबे, एमओ विवेक पाल, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव, ब्रजेश रवि, चंचल तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.