शोकसभा आयोजित कर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी
हरदोई, मार्च 19 -- माधौगंज। कस्बे के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर साथियों के निधन पर शोक जताया। संस्था के जिला महासचिव रजनीश सिंह लम्बे समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे गुरूवार उनके निधन की खबर सुनकर साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। इधर ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन से जुड़े रहे पड़रा लखनपुर निवासी पत्रकार रजनीकांत पटेल का निधन पर क्षेत्र में दुःख की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। श्री पटेल भी बीमारी के चलते पीड़ित चल रहे थे। साथियों के असमय निधन को लेकर लोगों ने दुःख प्रकट किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष नन्दकिशोर गुप्ता, माया प्रकाश अग्निहोत्री, प्रमोद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, रामनरेश आर्य, मनीष तिवारी, श्यामसुंदर शर्मा, गौरव कश्यप, संजय मौर्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.