रांची, जुलाई 12 -- खलारी, प्रतिनिधि। डकरा में संयुक्त श्रमिक संगठन के द्वारा शनिवार को शोक सभा आयोजित कर मजदूरों के मशीहा कहे जाने वाले दिवंगत इंटक के अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ़ ददई दुबे और झारखंड राज्य सचिव सिटू के मिथलेश सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शोक सभा में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा बारी- बारी से दोनों के जीवन एवं मजदूरों के लिए किये गए कल्याणकारी कार्यों को याद किया गया। इस शोक सभा में प्रेम कुमार, विनय सिंह मानकी, शैलेश कुमार, गोल्डन प्रसाद यादव , कृष्णा चौहान, शैलेन्द्र कुमार सिंह, देवपाल मुंडा, सुरेन्द्र चौहान, गोबिंदर साव, हलीम खान, रामप्रवेश राम, रामेशर यादव, नविन कुमार महतो, बी एन समातों, जयनन्दन ठाकुर सहित कई यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.