बाराबंकी, फरवरी 20 -- बाराबंकी। अधिवक्ता शोएब की हत्या के आठ दिन बीत चुके हैं। हत्यारों की तलाश में लगी पुलिस की पांचों टीमों के हाथ खाली हैं। उधर जिस स्थान पर शोएब की हत्या की गई वहां अभी तक पुलिस सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगवा सकी है। हालांकि पुलिस तेजी से हत्याकांड के खुलासे की दिशा में काम कर रही है। 13 फरवरी की दोपहर हुई थी हत्या: नगर कोतवाली के गदिया गांव निवासी शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी (45) 13 फरवरी की दोपहर अकेले ही अपनी कार से लखनऊ से कचहरी आ रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में असेनी मोड़ के कुछ पहले बाइक से आए दो बदमाशों ने इनकी कार पर ताबड़तोड़ 14 गोलियां बरसा दी थी। इस हमले में शोएब की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से पुलिस को नाइन एमएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.