नई दिल्ली, फरवरी 22 -- टी20 विश्व कप 2026 में रविवार 15 फरवरी को इंडिया और पाकिस्तान के बीच ग्रुप फेज का मैच खेला गया था। उस मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले को खत्म हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान में इस हार के चर्चे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अब वह कारण बताया है, जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम को भारतीय टीम से 61 रनों के अंतर से हार मिली थी। हार की वजह से सलमान अली आगा एंड कंपनी की बहुत बुराई पहले ही हो चुकी है, लेकिन अब शोएब अख्तर ने कहा कि भारत का सामना करते समय पाकिस्तान 'फंस' जाता है। हालांकि, उनका मानना है कि पाकिस्तान के पास अभी दुनिया की किसी भी टीम को हराने के लिए टीम और लोग हैं, लेकिन फिर भी टीम फंस जाती है। शोएब अख्तर ने टैपमैड पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.