नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गलत फैसलों और टीम के बेहतर प्रदर्शन ना करने पर जिस एक क्रिकेट खिलाड़ी ने मुखर स्वर में आलोचना की है, उसका नाम शोएब अख्तर है। अख्तर ने ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ा होगा जब पाकिस्तान की महिला या पुरुष क्रिकेट टीम ने खराब प्रदर्शन किया हो और उन्होंने तल्ख स्वरों में आलोचना ना की हो। उन्होंने टीम के साथ- साथ टीम मैनेजमेंट और आला अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसलों पर भी समय- समय पर नाराजगी जाहिर की है। पीसीबी की कड़ी आलोचना करने वाले ऐसे शोएब अख्तर को लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा पद मिल सकता है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि इसके लिए उनकी पीसीबी चीफ मोहसिन नकबी से बात भी हो गई है और औपचारिक ऐलान होना शेष है। हालांकि, रिपोर्ट में यह ख...