इस्लामाबाद, फरवरी 25 -- पाकिस्तान में एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ है। इस बार यह हमला भक्कर जिले के एक चेकपोस्ट के पास हुआ है। बुधवार शाम करीब सात बजे हुए धमाके में दो पुलिसवाले मारे गए, वहीं चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।सभी घायलों को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। खुद को विस्फोटक से उड़ा देने वाले आत्मघाती हमलावर ने डेरा इस्माइल खान को पंजाब से जोड़ने वाले पुल के पास चेकपोस्ट के करीब विस्फोट कर दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इससे यात्रियों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।खुद को उड़ा लियाभक्कर जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शहजाद रफीक ने डॉन से बताया कि आत्मघाती हमलावर चेकपोस्ट के पास आया और खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तलाशी अभियान च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.