घाटशिला, मार्च 2 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला स्थित राजस्टेट फुटबॉल मैदान में शनिवार की देर शाम को आयोजित अजय सिंह मेमोरियल शॉर्ट हैंड फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट -सीजन- दो, खेल प्रेमियों के लिए यादगार अवसर बन गया। रात की रोशनी में जगमगाते मैदान और उत्साहित दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। इस प्रतियोगिता में 32 टीम ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पियू सेवन घाटशिला बनाम 30 प्लस घाटशिला के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मैच में पियू सेवन ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद दिया गया। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कार भी कमेटी की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.