उरई, अप्रैल 21 -- सिरसाकलार, संवाददाता। सिरसाकलार मुख्य मार्केट में मंगलवार देर रात बिजली के शार्ट-सर्किट से एक मिठाई और कोल्ड ड्रिंक के होटल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित गजराज कुशवाहा के मिठाई, समोसा और ठंडे के होटल में आगजनी का हादसा उस समय हुआ कि जब सब गहरी नींद में सो रहे थे। गजराज कुशवाहा ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे, लेकिन रात के किसी पहर बिजली की लाइन में आए अचानक फाल्ट की वजह से दुकान के अंदर चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे तब हुई जब पड़ोस के दुकानदार बिनोद पांडेय अपनी चाय की दुकान खोलने के लिए मौके पर पहुंचे। दुकान से उठती आग की लपटों और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.