गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले के तीन थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ,चूल्हे की राख व बीड़ी-सिगरेट पी कर फेंकने से अलग-अलग हुई अगलगी की घटनाओं में तीन आवासीय घर जलकर राख हो गए। पहली घटना गोपालपुर थाने के राजापुर गांव में हुई। जहां बीडी-सिगरेट पी कर फेंकने से झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। अग्निपीड़ित इसी गांव का मृत्युंजय पांडेय है। घटना में झोपड़ीनुमा घर में रखे बाइक, कपड़ा, फर्निचर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इधर, महम्मदपुर थाने के माधोपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से करकटनुमा आवासीय घर में अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग में तीन लोग झुलसे, एक गंभीर जिसमें घर में रखे कपड़ा, बर्तन, फर्निचर, गहना, साइकिल, 30 हजार नकद सहित लाखों मूल्य के सामान जल गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.