शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
दुमका, जून 16 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-कमारदुधनी-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर लकड़जोरिया के समीप मंगलवार अहले सुबह एक हाइवा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाइवा बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा शिकारीपाड़ा से चिप्स लोड कर मधुपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लकड़ामोड़ के समीप वाहन की बैटरी के पास से धुआं और आग निकलने लगी। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में बैटरी फट गई और आग पूरे वाहन में फैल गई। वाहन में आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घरों से बाहर निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल जामा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.