बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रुधौली के शांतिनगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात आग लगने से फ्रिज, एसी और टीवी के स्पेयर पार्ट्स की दुकान जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर वार्ड (मदरसा रोड) निवासी जमशेद अहमद की भानपुर रोड स्थित शांतिनगर मोहल्ले में दुकान है। यहां फ्रिज, एसी और टीवी के स्पेयर पार्ट्स बेचे जाते थे। गुरुवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही जमशेद अहमद मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक के अनुसार आग से करीब 25 ...