शामली, फरवरी 3 -- थाना भवन क्षेत्र के .ग्राम हरड़ फतेहपुर में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित एक आटो सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया, जिससे एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में आग मामूली थी, लेकिन कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों व रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक लिया। दुकान मालिक अरविंद पुत्र तेजपाल ने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान का अधिकांश माल पूरी तरह नष्ट हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.