संभल, मार्च 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में सोमवार देर रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में बने स्टोर रूम में आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने धुएं का गुबार उठते देखा तो शोर मचाया और मकान स्वामी को जानकारी दी। धुएं के गुबार से मकान स्वामी व परिवार के लोग मेन गेट भी नहीं खोल पाए और बचने के लिए छत पर पहुंच गए। पड़ोस के लोगों ने मेन गेट का ताला तोड़कर सभी को बाहर निकला। थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पड़ोस के लोगों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी सत्यप्रकाश चाहल के घर में बने स्टोर रूम में सोमवार देर रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर रूम में कुछ वर्षों पहले बुटिक चलता था लेकिन अब उसमें सामान भरा हुआ था। परिवार के लोग दू...