शॉर्ट सर्किट से सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
जौनपुर, अप्रैल 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के माडरडीह, काछीडीह और ऊचौरा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से किसानों की मेहनत राख हो गई। अलग-अलग गांवों में लगी आग की घटनाओं में कुल सात बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। मादरडीह गांव में रामसिंह यादव, रामसहाय यादव और रामश्रृंगार यादव के खेत में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुँचने तक लगभग दो बीघा फसल जल चुकी थी। काछीडीह गांव में अनिल कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, अंबिका प्रसाद, संजय सिंह, अनूप सिंह, धीरज सिंह और गोकुल गौतम के खेतों में आग लग गई, जिसमें लगभग 4 बीघा गेहूं की फसल जल गई। पवारा थाना क्षेत्र के ऊचौरा गांव में खिलाड़ी राम के खेत में भी शॉर्ट सर्किट से आग लगी और एक बीघा फसल जलकर खाक हो गई। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.