हमीरपुर, मई 19 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार की सुबह एक सराफा व्यवसायी के घर बिजली सर्किट से आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों का नुकसान हो गया था। नगर के वार्ड नंबर 25 बाजार के निवासी सभासद वैभव सोनी के मकान में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वैभव व उसके परिजन पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। लेकिन जब तक दमकल ने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर एसडीएम करणवीर व सीओ राजकुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। वैभव सोनी ने इस अग्निकांड में लगभग पांच लाख रुपए से अधिक क्षति होने का अनुमान लगाया है।

हिंदी...