कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नया पुरवा स्थित सगे भाइयों के मकान में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक भैंस झुलस गई। हजारों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो या। नया पुरवा (अशोक नगर) निवासी बेचू व रामबाबू सगे भाई हैं। शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट-सर्किट से उनके मकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण का लिया। धुंए का गुबार और लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच परिवारों के सदस्य जान बचाकर बाहर भाग गए। नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही वहां बंधी एक भैंस झुलस गई। हजारों रुपया कीमत का गृहस्थी का सामान भी राख हो गया था। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड काफी देर से पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.