शॉर्ट सर्किट से विद्यालय में लगी आग, महत्वपूर्ण अभिलेख जले
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे विद्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर राख हो गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपाशंकर पटेल ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे विद्यालय बंद होने के बाद सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए थे। लगभग आधे घंटे बाद गांव के एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन पर बताया कि विद्यालय के कार्यालय कक्ष से धुआं निकल रहा है और आग लग गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने अन्य शिक्षकों को अवगत कराया और तत्काल विद्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- जिले में 10 कोचिंग सेंटरों पर छापा, नोटिस जारी इधर ग्रामीणों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। आग से कार्यालय के आलमारी में रखे विद्यालय के महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.