हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। कोतवाली सदर के होली वाली गली स्थित चैतन्य कॉम्प्लेक्स में रविवार की रात को एक मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग लग जाने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो दमकलों ने करीब तीन घंटे बाद जाकर आग पर काबू पाया। आग लग जाने से मेडिकल स्टोर संचालक का लाखो का नुकसान हो गया। सर्कुलर रोड होली वाली गली स्थित चैतन्य कॉम्प्लेक्स में बुर्ज वाला कुआं निवासी रिंकू अग्रवाल की होल सेल की मेडिकल स्टोर की दुकान है। रविवार की रात को प्रथम तल पर स्थित मेडिकल स्टोर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से निकलने लगी। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोटवाली पुलिस के अलावा फायर बिग्रेड पहुंच गई। आग के बढ़ने पर लोग दहशत में आ गए। दुकान स्वामी और अन्य लोग पानी व अन्य साधनों की मदद से आग को ...