छपरा, अप्रैल 4 -- दिघवारा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुरैयां गांव में शनिवार दोपहर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस अगलगी की घटना में करीब 20 बीघे में लगी तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, खेतों के समीप गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। पछुआ हवा के तेज बहाव के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलते हुए कई किसानों के खेतों को अपनी जद में ले लिया। अपनी तैयार फसल को जलते देख किसानों के बीच हाहाकार मच गया और कई किसान बेबस होकर आग की लपटों को देखते रह गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर से आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.